रामगढ़, जून 3 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ की ओर से विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड के हुहुआ, गंडके एवं बुढ़ा खुखरा गांवों में एक दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ मौसम की उन्नत फसल तकनीकों, विशेष रूप से धान की उच्च गुणवत्ता वाली प्रजातियों एवं उनके वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी देना, साथ ही भारत सरकार की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ के प्रधान डॉ. सुधांशु शेखर ने कृषि संकल्प अभियान की महत्ता विस्तार से बताई। किसानों से पशुपालन को कृषि का अभिन्न हिस्सा मानते हुए इसमें होने वाले रोगों की पहचान एवं प्रबंधन की जानकारी साझा की। किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी लेने एवं नियमित प्रशिक्षण हेतु क...