दुमका, जून 30 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के छोटी रणबहियार पंचायत अंतर्गत पंडुआ गांव में सांप के काटने से 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पंडुआ निवासी प्रेमलाल राय की पत्नी झुना देवी शनिवार की शाम 5 बजे अपने नवनिर्माण घर के बरामदे में भींगे कपड़ों को सुखा रही थी। इसी दौरान उसे विषैले सांप ने काट लिया। उसके परिवार के लोग पहले उसे स्थानीय नाग स्थान ले गए, लेकिन उसकी स्थिति सुधरने के बजाय बिगड़ती चली गई। इसके बाद उसके परिजन उसके चिकित्सा के लिए उसे सदर अस्पताल गोड्डा ले गए, लेकिन अस्पताल ले जाने में विलंब होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका तथा महिला की मृत्यु हो गई। मृतका की चार पुत्रियां तथा एक पुत्र है। पुत्र की आयु मात्र सात-आठ महीने की है। मृतका का पति प्रेमलाल राय रोजगार के सिलसिले में फिलहाल महाराष्ट्र में है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.