रामगढ़, सितम्बर 23 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ पुलिस ने गोलपार स्थित जेसी ज्वेलर्स में 7 सितंबर को हुई लूटकांड की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने मंगलवार शाम लगभग 4:00 बजे रामगढ़ थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। बताया कि गठित विशेष जांच दल ने तकनीकी अनुसंधान और 1000 से अधिक सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के बाद लगातार छापेमारी की। गुप्त सूचना पर मंगलवार को गोबरदाहा स्थित ईंट भट्ठा जाने वाले रास्ते पर छापेमारी की गई। जहां से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। एक अपराधी मौके से मोटरसाइकिल के सहारे भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रूपेश विश्वकर्मा गढ़वा, धीरज मिश्रा बक्सर, राहुल यादव औरंगाबाद और सौरभ राम पलामू के रूप में हुई है। छापेमारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद, राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.