रामगढ़, अक्टूबर 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में बीते दिनों एक पावन अवसर पर आचार्य भगवान श्री विद्यासागर महाराज की परम प्रभावक शिष्या और आचार्य श्री समयसागर की आज्ञानुवर्ती शिष्याएँ संपदा दीदी, अनीता दीदी का बुधवार को मंगल प्रवेश हुआ। हजारीबाग में चातुर्मास पूर्ण कर धर्म प्रभावना का विस्तार करते हुए दोनों साध्वियाँ रामगढ़ जैन समाज के पदाधिकारियों के अनुरोध पर यहाँ प्रवास हेतु पधारीं। उनके आगमन के समय हजारीबाग समाज के कई पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जैन समाज के सचिव योगेश सेठी ने बताया कि यह आगमन रामगढ़ समाज के लिए अत्यंत शुभ अवसर है। उन्होंने कहा, दीदियों के पावन चरणों से रामगढ़ की भूमि धन्य हुई है। उनके सानिध्य से समस्त समाज में ज्ञान और धर्म का प्रकाश फैलेगा। मंग...