रामगढ़, मार्च 19 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। आपराधिक गिरोहों पर नकेल कस कर कोयलांचल को भयमुक्त बनाने के लिए पतरातू प्रखंड में गिरोह और गैंग्स से संबंधित चार अलग-अलग सार्वजनिक स्थलों पर जन शिकायत पेटी लगाई गई है। पुलिस कप्तान अजय कुमार ने मंगलवार को सयाल जीएम ऑफिस और सौंदा बस्ती में लगाए गए जन शिकायत पेटियों को खोला। सयाल जीएम ऑफिस की पेटी में दो और सौंदा बस्ती में लगाए गए पेटी से एक जन शिकायत मिली। इस पर खुशी जाहिर करते हुए एसपी ने कहा कि अपराध के खिलाफ पुलिस की मुहिम रंग ला रही है। तीनों शिकायतों के सत्यापन के पश्चात पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला में सिर्फ कानून का शासन चलेगा। यदि किसी ने आपराधिक घटना को अंजाम दिया, किसी से रंगदारी मांगी या धमकाया तो पुलिस उसे किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी। एसपी ने लोगों को भरोसा दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.