रामगढ़, अक्टूबर 30 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर एक बार फिर अध्यात्म और भक्ति के रंग में रंग गया है। श्री दिगंबर जैन समाज, रामगढ़ के मेन रोड स्थित जिनालय में आचार्य भगवन श्री विद्यासागर महाराज की परम विदुषी शिष्याएं संपदा दीदी और अनीता दीदी के पावन सानिध्य में आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और विधि-विधानपूर्वक किया गया। विधान का प्रारंभ मुख्य पात्रों के चयन से हुआ। ध्वजारोहण का सौभाग्य सुशील -सुनीता चूड़ीवाल परिवार को प्राप्त हुआ। सौधर्म इन्द्र का सौभाग्य इन्द्रमणी देवी चूड़ीवाल परिवार, कुबेर इन्द्र का सौभाग्य देवेन्द्र- ममता गंगवाल परिवार, श्रीपाल और मैना सुंदरी बनने का सौभाग्य राजेन्द्र- प्रिया पाटनी को प्राप्त हुआ। चयनित पात्रों का समाज की ओर से हर्षोल्लासपूर्वक अभिनंदन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.