रामगढ़, अक्टूबर 7 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में 8 अक्टूबर को साहब श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह का दीवान की समाप्ति 9:00 बजे होगी, इसके बाद चाय नाश्ते का लंगर बांटा जाएगा। शाम को 6:30 बजे रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया जाएगा। इसमें साथ संगत के द्वारा कीर्तन, कथा, अरदास, सुखासन, रामगढ़ दी समूह साध संगत दे द्वारा होगा। इस दीवान की समाप्ति रात को 9:30 बजे होगा। जिसके बाद गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान ने सभी सतसंगत को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.