बस्ती, जुलाई 4 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बी-पैक्स समिति रामगढ़ खास पर गुरुवार को यूरिया खाद का वितरण किया गया। खाद वितरण की सूचना पर काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत केके सिंह ने फीता काटकर समिति का उद्घाटन करते हुए कहाकि समिति चालू हो जाने से किसानों को सहूलियत होगी। किसानों को खाद-बीज के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से पूजन के बाद रामगढ़ समिति पर आए किसानों का माल्यार्पण का स्वागत किया गया। समिति चालू हो जाने से रामगढ़ खास के इन्दौली, रामगढ़, पखेरी, पखेरवा, कला, पूरे बेचू, कर्मी पांडेय, मरहरी, सेनदुरिया, मुड़वरा आदि गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा। बताते चले कि साधन सहकारी समिति रामगढ़ खास वर्ष 2010 में बंद हो गई थी। जिसके बाद अब वर्ष 2025 में चालू हुई है। 15 वर्ष बाद बी-पैक्स रामग...