रामगढ़, जनवरी 31 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ चुनाव 23 फरवरी को होगी। इस दौरान अध्यक्ष सहित 32 वार्ड पार्षदों के लिए वोटिंग प्रक्रिया होगी। जिसमें करीब 98 हजार मतदाता हिस्सा लेंगे। इसके बाद 27 फरवरी को रामगढ़ कॉलेज परिसर में मतगणना होगी। इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने शनिवार को स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान रामगढ़ महाविद्यालय में प्रस्तावित डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम (बज्रगृह) एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, भवन प्रमंडल रामगढ़ के अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.