रामगढ़, फरवरी 14 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया करमाली ने शनिवार को नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान रांची रोड कोयला डिपो, मरार, मनुआ, फुलसराय, हेसला, अरगड़ा, सिरका के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। आमलोगों से मुखातिब होकर नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र की सेवा के लिए बेटी प्रिया करमाली को मौका देने का अनुरोध किया। कहा कि एक बार सेवा का मौंका दें, आपकी बेटी, आपकी बहू कभी निराश नहीं करेगी। आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहकर नगर परिषद रामगढ़ को पूरे राज्य में मॉडल के रुप में स्थापित करने की बात कही। जनसंपर्क कार्यक्रम में रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, पुरुषोत्तम पाण्डे, राजू चतुर्वेदी, भीम सेन चौहान, दीपक कुमार, आनंद बेदिया, सिकी पासवान, संतराज पासवान, प्रवीण कुमार सोनू, संतोष शर्...