गोरखपुर, जनवरी 17 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। रामगढ़झील में मछलियों के मरने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार को रामगढ़झील में काफी संख्या में मछलियां मृत मिलीं। मछलियों को कुत्ते और पक्षी झील से निकालकर आसपास की कॉलोनी तक पहुंचा रहे हैं। स्मार्टव्हील मोहद्दीपुर से सहारा इस्टेट की ओर निर्माणाधीन रिंग रोड के निकट रहने वाले लोग दुर्गंध और सड़ी मछलियों के घरों के आसपास पहुंचने से परेशान हैं। पैडलेगंज से मोहद्दीपुर स्मार्टव्हील और स्मार्टव्हील से सहारा इस्टेट तक काफी संख्या में मृत एवं सड़ी हुई मछलियां किनारों पर पड़ी है। कुत्ते और पक्षी इन मछलियों को श्रीरामपुरम, मोहद्दीपुर, कैलाशपुरम, गणेशपुरम, यादव टोला, पार्वतीनगर, दईमाई, गिरधरगंज झारखण्डी आवास विकास कॉलोनी तक फैला रहे हैं। साथ ही हवा का रूख बदलने पर इन कॉलोनियों में दुर्गंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.