मुरादाबाद, जनवरी 9 -- शहर के कई इलाकों में पिछले तीन-चार दिन से बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान हैं। खासतौर पर सुबह के समय लंबे शटडाउन के कारण पानी भरने से लेकर अन्य घरेलू कार्यों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की पॉश कॉलोनियों रामगंगा विहार, दीनदयाल नगर और आशियाना में पिछले एक सप्ताह से हालात ज्यादा खराब हैं। यहां रहने वालों का कहना है कि रोजाना सुबह 6 बजे से बिजली गुल हो जाती है, जो 10 से 11 बजे के बीच ही वापस आती है। आशियाना कालोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से प्रतिदिन सुबह बिजली काट दी जाती है, जो दो से तीन घंटे बाद ही बहाल होती है। वहीं पुराने शहर के इलाके तहसील स्कूल क्षेत्र, चौकी हसन खां, मोहल्ला अंडेवालान, तम्बाकू मोहल्ला, कोहना मुगलपुरा और कांठ की पुलिया क्षेत्र में भी यही स्थिति बनी हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.