मुरादाबाद, जून 5 -- मुरादाबाद। नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। नाले और नालियों व फुटपाथ पर अवैध कब्जा होने से मानसून में जलभराव होता है। स्थानीय लोग निगम को जिम्मेदार मानते हुए जमकर कोसते हैं। गुरुवार को रामगंगा विहार इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पीएनबी के पास फुटपाथ पर बड़े-बड़े जनरेटर रखे मिले। बैंक्वेट संचालक का दस हजार का जुर्माना काटने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा अतिक्रमण करने वालों से भी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। शुरुआत अकबर किला से की गई। निगम टीम को देखकर दुकानदारों के द्वारा खुद ही अपना-अपना अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अभियान हर रोज चलेगा। टीम में अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, डिप्टी नगर आयुक्त रामपाल सिंह, प्र...