बरेली, जून 26 -- बरेली। रामगंगा नदी से सटे चौबारी गांव में गुरुवार को बाढ़ से बचाव का मॉकड्रिल किया गया। रामगंगा नदी में डूबते हुए ग्रामीणों को रेस्क्यू करके मेडिकल कैंप में लाया गया। उनका उपचार किया गया। बड़ी संख्या में लोग रामगंगा नदी पर गहरे पानी में फंस गए थे। उनको एनडीआरफ और सिविल डिफेंस की टीम ने स्टीमर के जरिए रेस्क्यू किया। उनको राहत कैंप में पहुंचाया गया। डूबने से लोगों के पेट में पानी भर गया था। उसको मेडिकल टीम ने निकाला। बाढ़ में फंसे पशुओं को भी ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया गया। बाढ़ विशेषज्ञ ने लोगों को बचाव करने का तरीका भी समझाया। बाढ़ की स्थिति आने पर नुकसान को कम करने की बारीकियां भी बताई गईं। इस मौके पर एडीएम फाइनेंस संतोष सिंह और जिला आपदा विशेषज्ञ शुभ अक्षत सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.