बदायूं, अगस्त 20 -- हजरतपुर क्षेत्र के गांव पिपला के पास खेल-खेल में राम गंगा से आए बाढ़े के पानी में फिसलकर डूबीं दो सहेलियों में से एक लड़की की मौत हो गई। गांव के लोगों की मदद से एक किशोरी को गांव के लोगों ने बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बरामद किया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पिपला के रहने वाले हरि सिंह की सात वर्षीय पुत्री कीर्ति और अमर सिंह की कक्षा पांच में पढ़ने वाली 14 वर्षीय पुत्री अंजली सहेलियां थीं। परिजनों के लोगों ने बताया कि राम गंगा का पानी गांव के किनारे तक पहुंच गया था। सोमवार को दोनों सहेलियां नदी किनारे खेल रही थीं तभी पैर फिसलने से दोनों पानी में गिर गईं। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और कीर्ति को सकुशल बाहर निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.