मैनपुरी, दिसम्बर 12 -- किशनी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का पुनर्गठन शुक्रवार को बीआरसी पर आयोजित शिक्षकों की खुली बैठक में संपन्न हुआ। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर गठित तदर्थ समिति के जिला संयोजक अभय चौधरी व सहसंयोजक हरेंद्र बैस के निर्देशानुसार पर्यवेक्षक हेमसिंह और अशोक की देखरेख में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में राम खिलाड़ी यादव को ब्लॉक अध्यक्ष तथा धर्मेंद्र सिंह को ब्लॉक मंत्री चुना गया। इसके साथ ही जैनुलाबदीन को कोषाध्यक्ष, जबकि संजीव यादव को ऑडिटर संयुक्त मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला संयोजक अभय चौधरी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य जिले के प्रत्येक शिक्षक तक न्याय पहुंचाना तथा शैक्षिक समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। सहसंयोजक हरेंद्र बैस ने भरोसा जताया कि नई कार्यकारिणी प...