सीतापुर, जनवरी 16 -- सीतापुर, संवाददाता। रामकोट में मामूली कहासुनी पर दबंगों ने मां- बेटी की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं थाना शिकायत करते समय आरोपियों ने मां- बेटी को फिर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर रामकोट पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। रामकोट के कटिया गांव निवासी सरवन देवी के मुताबिक गांव के ही धर्मेंद्र, गोलू और सुंदरी मामूली कहासुनी पर गालियां देने लगे। विरोध जताने पर आरोपियों ने पिटाई कर दी। चीख पुकार पर बेटी राधिका बीच बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। चीख पुकार पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर बचाया। वह थाने शिकायत करने जाने लगी तो बीच राह रोककर फिर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी रामकोट के मुताबिक आरोपी धर्मेंद्र, गोलू और सुंदरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले क...