धनबाद, मई 9 -- धनबाद रामकृष्ण विवेकानंद स्वाध्याय सेवा ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को कम्युनिटी हॉल, कोयला नगर में योगोत्सव का आयोजन किया गया। योगोत्सव में आयुष मंत्रालय की ओर से अनुशंसित योग प्रोटोकॉल का अभ्यास योग प्रशिक्षक नेहा कपूर ने करवाया। आयोजकों ने बताया कि पूरे झारखंड में एक ही समय पर यह योगाभ्यास कराया गया। मौके पर मन की एकाग्रता और पवित्रता को बढ़ाने के लिए मांसाहार को त्यागने और पूर्ण शाकाहारी भोजन को अपनाने पर बल दिया। योगोत्सव में ट्रस्ट के सचिव बिकेश कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार तिवारी, बिजय कुमार सिन्हा, प्रवीर रॉय, दिलीप कुमार सिंह, विश्वजीत सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...