प्रयागराज, दिसम्बर 28 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष रामप्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता में रविवार को सदर तहसील में हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से रामकृष्ण मिश्रा को और संजीव खरे सोरांव को उपमंत्री नामित किया गया। 18 जनवरी को प्रांतीय कार्य समिति की बैठक और राजस्व निरीक्षक संघ की अन्य समस्याओं के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में मंडल मंत्री अनूप कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, ऑडीटर संगम लाल शुक्ल, नव मनोनीत वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र एवं उप मंत्री संजीव खरे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रामायण प्रसाद सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...