देवघर, दिसम्बर 29 -- रामकृष्ण मिशन द्वारा नर-नारायण सेवा के अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड के खपचवा गांव में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में 12 प्रख्यात चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं, जिनके माध्यम से लगभग 300 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। चिकित्सा शिविर में सामान्य रोग, हड्डी रोग, नेत्र, त्वचा, महिला एवं बाल रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क प्रदान की गईं। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ उठाया। कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन के सचिव जयंतानंद महाराज की विशेष उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.