रुद्रप्रयाग, मई 21 -- रामकृष्ण मिशन आश्रम विवेकानंद नेत्रालय देहरादून द्वारा ऑपरेशन आई साइट को लेकर आयोजित कार्यक्रम में निवारणीय अंधतामुक्त ग्राम घोषित करने की दिशा में एक अभिनव पहल की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. राम प्रकाश, सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम देहरादून के स्वामी असीमात्मनंद महाराज, विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष, इमानुयल बेनिया तांती द्वारा 12 गांव निवारर्णीय अंधतामुक्त घोषित किए गए। नगर पालिका बारातघर में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी असीमात्मानंद ने कहा कि एक मनुष्य का जीवन तभी सार्थक होता है जब वह दूसरों के लिए जिए। सेवा ही सच्चा धर्म है। उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों और चिकित्सा अधिकारियों को संबोधित करते हुए मानवता और सेवा भावना के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.