रांची, अगस्त 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी की ओर से राज्यस्तरीय वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के साथ-साथ स्कूलों के 5वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज को स्वामी विवेकानन्द के विचारों- चरित्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के संदेशों से जोड़ना है। इस बार प्रतियोगिता का केंद्रीय विषय है- नया भारत गढ़ो (हिंदी) और रिबिल्ड इंडिया (अंग्रेजी)। राज्यपाल सचिवालय ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश जारी किया है। जिसके आलोक में रांची वि...