मथुरा, दिसम्बर 13 -- मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में मरीज के साथ आये लोगों और अस्पताल कर्मियों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि तीमारदारों ने कर्मचारियों की पिटाई कर दी, जिसमें एक कर्मचारी का सिर फूट गया। घटना के बाद आरोपी भाग गये। घायल कर्मचारी की तहरीर पर गुरुवार की देर रात को नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विजय जाना पुत्र केदार मूल निवासी कमलापुर, थाना नोग्राम, झाडग्राम, वेस्ट बंगाल रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के कार्यालय में बतौर सहायक पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि 10 दिसंबर की रात को इमरजेंसी के बाहर तीमारदारों द्वारा शोर शराबा किया जा रहा था। विजय ने जब वहां जाकर देखा तो मरीज के साथ आये वीरेन्द्र सिंह और रनवीर सिंह पुत्र बच्चू सिंह निवासी अकबरपुर, छाता अस्पताल स्टाफ के साथ गाली गलौज कर रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.