पूर्णिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी सन् 1863 को कोलकाता में हुआ था। भारत सरकार ने उनके जन्म दिन को युवा दिवस घोषित किया है, तब से युवा दिवस पर मुख्यतः युवकों के प्रोत्साहन हेतु कार्यक्रमों का अनुष्ठान होता है। लेकिन हम अपने भारतीय पंचांग के तिथि के अनुसार महापुरुषों की आविर्भाव तिथि मनाते हैं। इसके अनुसार स्वामी विवेकानंद की जन्म तिथि रामकृष्ण मठ पूर्णिया में विधिवत मनायी गयी। लगभग 450 श्रद्धालु लोगों ने दोपहर में खिचड़ी प्रसाद पाया। शुक्रवार की सुबह में विशेष पूजा , हवन , स्वामीजी की ग्रंथावली से पाठ,भजन, स्वामी के जीवन और उपदेश पर व्याख्यान किया गया। इसमें मठ के अध्यक्ष ने जोर देते हुए कहा कि स्वामीजी का जीवन मानव में आशा की राह दिखाने वाला, विवेक को सदा जगाने वाला, सत्य के लिए सम्पूर्ण...