धनबाद, नवम्बर 28 -- कतरास, प्रतिनिधि। रामकनाली कोलियरी कार्यालय के समीप गुरुवार को मजदूरों ने चार लेबर कोड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शनकारी मजदूरों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की और फोर लेबर कोड की प्रतियां जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सीटू के झारखंड राज्य सचिव राजेंद्र प्रसाद राजा ने कहा कि चार श्रम संहिताएं मजदूर वर्ग की गुलामी का दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि इन कानूनों से मजदूरों के हक एवं अधिकार समाप्त हो जाएंगे और इसका सीधा लाभ निजी कंपनियों व मालिकों को मिलेगा। वर्ष 2019 से आंदोलन के कारण यह कानून लागू नहीं हो पाया था, लेकिन बिहार चुनाव में जीत के बाद अहंकारवश केंद्र सरकार ने 21 नवंबर 2025 को चारों लेबर कोड ल...