नैनीताल, फरवरी 10 -- नैनीताल। डीएम वंदना सिंह के निर्देशानुसार कालाढूंगी रोड स्थित जीजीआईसी हल्द्वानी में पुस्तकालय के संरचनात्मक दृढ़ता व पुनरुद्धार का कार्य शुरू हो गया है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग केके जोशी ने बताया कि परियोजना के लिए जिला खनिज फाउंडेशन से Rs.150 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत पुराने पत्थर से निर्मित भवन के आंतरिक स्वरूप में बदलाव कर उसे दो मंजिला आधुनिक पुस्तकालय के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्य नवंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। इस पुस्तकालय से जीजीआईसी की छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और अध्ययन में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। पुस्तकालय में एक समय में 106 से अधिक लोग अध्ययन कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.