बलरामपुर, फरवरी 10 -- तुलसीपुर, संवाददाता। राप्ती मुख्य नहर के लगभग 10 किमी सेवा मार्ग पर हो रहे खड़ंजा एवं सोलिंग निर्माण कार्य का बुधवार को मुख्य अभियंता हिमांशु कुमार और अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार, सहायक अभियंता शशांक शाही व अन्य तकनीकी कर्मियों को उच्च गुणवत्ता की ईंटों के प्रयोग, सोलिंग के दोनों ओर मिट्टी पटान तथा भविष्य में पक्का निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को समय पर सिंचाई उपलब्ध कराने, नहर कटान व रैट होल पर निगरानी रखने, जल निकासी हेतु पक्की नालियां और रैन सूट बनाने तथा कार्य में तेजी लाने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान ठेकेदार बिलाल खान, आफताब और अशोक भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.