गोरखपुर, अप्रैल 25 -- महावनखोर/कैम्पियरगज। क्षेत्र के राप्ती नदी के नेतवर घाट पर गुरुवार की दोपहर में तीन किशोर नहाने गये थे। नहाने के दौरान एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर केवटलिया टोला दौलतनगर निवासी राम जियावन का 16 वर्षीय पुत्र रामू साहनी अपने साथियों के साथ गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे राप्ती नदी के नेतवर घाट पर बने पीपा पुल के पास नहाने गया था। नहाने के दौरान रामू साहनी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। ग्रामीणों के काफी खोजबीन के बाद 4 घंटे के बाद उसका शव मिला। रामू दो भाई एवं एक बहन हैं। कैम्पियरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.