संतकबीरनगर, मार्च 16 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थानाक्षेत्र के बढ़या ठाठर पुल से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा राप्ती नदी में छलांग लगाने की सूचना से पुलिस घंटों हलकान रही। फोन पर सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। नदी में तलाश को लेकर अभियान चलाया गया। लेकिन बरामदगी नही हो पाई। सूचना देने वाले से पुलिस ने पूछताछ किया तो उसने आस-पास हो रही चर्चा पर सूचना देने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर एक बजे थाना क्षेत्र के कुसौना कला निवासी रामू निषाद पुत्र भोला ने बढ़या ठाठर पुल से एक व्यक्ति के राप्ती नदी में कूदने की सूचना दिया। जिसपर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू किया । नाविकों व स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन के लिए अभियान चलाया गया। लेकिन छलांग लगाने वाले का कुछ पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.