गोरखपुर, मार्च 9 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। राप्ती नदी की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में फ्लड प्लेन जोन बनाया जाएगा। इसे बनाने में साढ़े 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राप्ती नदी के किनारे बनने वाले इस फ्लड जोन का प्रस्ताव सिंचाई विभाग ने शासन को भेजा था, जिसकी मंजूरी मिल गई है। इस जोन के बनने से शहरी क्षेत्र में राप्ती नदी के बाढ़ का खतरा कम हो जाएगा। जिले में राप्ती, रोहिन और सरयू नदी हर साल बाढ़ से तबाही मचाती है। बरसात में आने वाली बाढ़ से बचाव के लिए इन नदियों पर बांध भी बनाए गए हैं, लेकिन कहीं भी बाढ़ के क्षेत्र के हिसाब से जमीन का निर्धारण नहीं हो सका है। इसकी वजह से लोग मनमाने तरीके से बाढ़ वाले इलाके में मकान से लेकर दुकान तक बनवा ले रहे हैं। साथ ही फसलों का उत्पादन करने सहित काम भी कर रहे हैं। इससे बाढ़ के समय काफी नुकसान होता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.