संतकबीरनगर, सितम्बर 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के उत्तरी व दक्षिणी सीमा पर बहने वाली राप्ती और सरयू नदियां उफान पर हैं। राप्ती नदी के जलस्तर में दो दिन में एक मीटर बढ़त से बाढ़ का खतरा मड़रा रहा है। यह खतरे के निशान से सिर्फ लगभग 50 सेमी नीचे है। राप्ती नदी करमैनी-बेलौली तटबंध से कुछ जगहों पर सट कर बहने से बंधे पर दबाव बन रहा है। वहीं सरयू नदी भी लाल निशान से 40 सेमी नीचे पहुंच गई है। इससे धनघटा के डेढ़ दर्जन गांवों के चारो तरफ तेजी के साथ नदी का पानी भरने लगा है। हालांकि सरयू का जलस्तर स्थिर हो जाने से थोड़ी राहत है। मेंहदावल संवाद के अनुसार बढ़या में राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बीते दो दिनों में नदी के पानी में करीब एक मीटर की बढ़त दर्ज की गई है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर लगभग 78.890 मीटर तक पंहुच गया, जो ख...