दुमका, नवम्बर 15 -- रानेश्वर। प्रतिनिधि दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ में शुक्रवार अलग-अलग रोड हादसे में दो लोग घायल हो गए। हालांकि सभी खतरे से बाहर है। पहली घटना मसानजोर थाना क्षेत्र के रानीबहाल रोड ब्रेकर के पास हुई। ब्रेकर के पास एक बाइक सवार रोड पर असंतुलित होकर गिर पड़ा और जख्मी हो गया। बाइक सवार बिहार के बांका जिला का बताया जा रहा है। मसानजोर पुलिस ने घायल को उठाकर सीएचसी रानेश्वर में भर्ती कराया है। वहीं रानेश्वर बाजार में एक कार ने राहगीर को ठोकर मार दिया। जिसमें वह घायल हो गया। रानेश्वर पुलिस घायल को उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिकी इलाज के बाद घायल को छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.