दुमका, अप्रैल 5 -- रानेश्वर । शिकारीपाड़ा -आसनबनी ,रानेश्वर मुख्य पथ से एक अवैध कोयला लोड टाटा 207 ट्रक को जब्त किया गया है। शुक्रवार देर शाम आसनबनी वन क्षेत्र के वन पाल तरणी मंडल अन्य वन कर्मियो के साथ यह कार्रवाई किया है। जब्त ट्रक को आसनबनी वन क्षेत्र कार्यालय परिसर में रखा गया है। अवैध कोयला शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपड़ा में चल रहा अवैध कोयला खदान से लोड किया गया था। और आसनबनी के रास्ते रानेश्वर होते हुए पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था। ट्रक में काफी मात्रा में कोयला लोड है। कार्रवाई के दौरान अंधेरा की फायदा उठाकर कोयला तस्कर एवं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जब्त की गई ट्रक बिना नंबर की है। इधर वनपाल तरणी को इस बाबत पूछने पर बताया कि ट्रक की चेसिस नंबर से ट्रक मालिक को चिह्नित करने की प्रयास जारी है। बताया कि ट्रक मालिक को चिह्नित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.