बदायूं, फरवरी 10 -- बदायूं। सांसद आदित्य यादव ने जिले के समग्र विकास और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखकर गंगा एक्सप्रेस-वे पर नये इंटरचेंज निर्माण की मांग की है। सांसद ने कहा कि बिसौली-बिल्सी रोड स्थित रानेट चौराहा के समीप नागपुर में इंटरचेंज बनवाया जाये। सांसद ने कहा कि घटपुरी, डहरपुर, बनकोटा के समीप इंटरचेंज मिला है, लेकिन इनके बीच अत्यधिक दूरी होने के कारण बिल्सी, बिसौली, सहसवान और इस्लामनगर क्षेत्र के लोगों को गंगा एक्सप्रेस-वे तक पहुंचने के लिए 25 से 40 किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। रानेट चौराहा के समीप नागपुर भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत उपयुक्त स्थान है। यहां इंटरचेंज के निर्माण से संबंधित क्षेत्र को गंगा एक्सप्रेस-वे से सीधा संपर्क मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान क...