सिमडेगा, जून 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में बुधवार को रानी लक्ष्मी बाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप स्थित महारानी लक्ष्मीबाई के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष एल बड़ाईक ने कहा कि 23 वर्ष की आयु में ही रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी वीरता से अंग्रेजो के दांत खटटे कर दिए थे। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के विकास के लिए आगे आने की बात कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित की भावना के साथ काम करके देश का विकास किया जा सकता है। मौके पर भाजपा नेताओ ने खुब लडी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी, कविता पढ़कर देश के वीर जवानो के प्रति भी सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि देश पर बुरी नजर और आंख दिखाने वालों को कड़ा जवाब दिया जाएगा। मौके पर भाजपाईयों ने भी रानी ...