कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को कार्यालय कक्ष में बाल कल्याण समिति की बैठक की। इस दौरान उन्होंने बाल सम्मान कोष की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों के अवशेष खातों को शीघ्र खुलवाने पर जोर दिया। रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की भी समीक्षा की। अध्यक्ष बाल कल्याण समिति कमलेश चंद्र को आने वाले मामलों को यथाशीघ्र निस्तारित करने एवं लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.