मोतिहारी, फरवरी 17 -- पताही (एसं) श्री श्याम सुन्दर पाठक उच्च विद्यालय बखरी में रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहद प्रशिक्षण कराया जा रहा है । विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद शमीम आलम ने बताया कि मोतिहारी के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षक एवं समग्र शिक्षा पूर्वी चम्पारण के आदेश के आलोक में श्री श्याम सुन्दर पाठक उच्च माध्यमिक विद्यालय बखरी की छात्राओं ने रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा का प्रशिक्षण लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विगत गुरुवार से विद्यालय में शुरू है जो 24 दिवसीय है। इसमें विद्यालय की छात्राएं आत्म रक्षा के गुण सीख रही है। जिससे छात्राएं अपनी रक्षा स्वयं कर सकेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.