बेगुसराय, जून 17 -- बेगूसराय। झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का शहादत दिवस शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर बेगूसराय में मनाया गया। अध्यक्षता महिला सेल सचिव सुनिता देवी ने की। संपूर्ण क्रांति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई आज ही के दिन 1858 को अंग्रेजों से लड़ते लड़ते वीरगति पाई थी। जेपी सेनानी जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि लक्ष्मीबाई 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। जन स्वराज पार्टी के रवि पोद्दार गांधी, अमर कुमार, ललिता देवी, छात्रा रिचा कुमारी, अर्चना कुमारी, निशु कुमारी आदि ने उन्हें याद करते हुए तैल चित्र पर माल्यार्पण किया l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...