भागलपुर, जून 18 -- भाजपा ने संगठनात्मक चुनाव तेज कर दी है। जिला द्वारा जारी निर्देश के बाद भाजपा के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में शक्तिकेंद्र अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष सहित बूथ अध्यक्ष का भी चुनाव किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को रानी दियारा के भाजपा पंचायत अध्यक्ष नलिनी कुमार सिंह और बूथ अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, मिथुन कुमार, प्रमोद कुमार और मिथिलेश कुमार चुने गए। जबकि एकचारी दियारा के पंचायत अध्यक्ष गोबिंद मंडल चुने गए। मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि सभी सात पंचायत में संगठनात्मक चुनाव एक दो दिन में पूर्ण हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...