फरीदाबाद, अप्रैल 18 -- विश्व विरासत दिवस: बल्लभगढ़, संवाददाता। ऐतिहासिक धरोहर रानी की छतरी को अब और खूबसूरत और आकर्षक बनाया जाएगा। पुरातत्व विभाग ने इसके पुन: जीर्णोद्धार के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें पत्थर बदलने और नक्काशी का काम शामिल है। राजा नाहर सिंह की रानी के स्नान और पूजा के लिए बनाई गई ऐतिहासिक रानी की छतरी एक अद्भुत वास्तुकला का नमूना है, जो वर्तमान में पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पहले नगर निगम द्वारा करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इसका जीर्णोद्धार किया गया था। अब इस स्थल को और खूबसूरत और पर्यटकों के अनुकूल बनाने के लिए पुरातत्व विभाग द्वारा नई योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पुरातत्व विभाग के अनुसार छतरी में जहां भी पत्थरों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.