सहारनपुर, मई 26 -- सहारनपुर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर सुशासन की प्रतीक हैं। उन्होंने अपने राज में धर्म की स्थापना की और सोमनाथ मंदिर सहित बारह ज्योतिर्लिंगों का पुनर्निर्माण कराया। रानी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज को धर्म की राह पर चलाने का कार्य किया। रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दि स्मृति अभियान के तहत रविवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने सुधार की दिशा में अनेक काम किए। उन्होंने दहेज के विरोध में कानून बनाने का काम किया। नशे के विरुद्ध कानून बना कर समाज को नशामुक्त करने की दिशा में काम किया। मोदी सरकार ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के पदचिन्हों पर चलते हुए काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण कराया। चार धाम सर्किट का...