रामपुर, मई 27 -- भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने अपना पूरा जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए लगाया। सोमवार को वह ब्लाक परिसर में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसी कई वीरांगनाएं हुई, जिन्होंने अपने अद्वितीय शासन, दूरदर्शिता से इतिहास के पन्नों और कहानियों में अमिट छाप छोड़ी। इन ही में से एक थी रानी अहिल्याबाई होलकर उन्हें आज भी आदर्श प्रशासिका, न्यायप्रिय, शासिका और धर्मपरायण महिला के रूप में याद किया जाता है। एक महिला होकर उस दौर में शासन चलाया, जब स्त्रियों को राजनीतिक भागीदारी का अधिकार भी नहीं था। अपनी बुद्धिमत्ता करूणा और नेतृत्व क्षमता से उन्होंने नारी सशक्तिकरण का जीवन उदाहरण पेश किया। इसके अलावा...