मऊ, मई 18 -- मऊ। जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 19 मई यानि आज रंगोली प्रतियोगिता होगी। वहीं, 20 मई को उनके जीवन के सिद्धांतों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक बीपी सिंह ने बताया रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को हुआ था। वे मालवा क्षेत्र की मराठा शासक थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में धर्म, समाज और संस्कृति के विकास में योगदान दिया। समाज की कुरीतियों को दूर करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए। बताया उनकी 300वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 19 मई को विद्यालयों में रानी अहिल्याबाई की जीवनी पर आधारि...