हाथरस, मई 19 -- भाजपा जिला कार्यालय गौशाला रोड पर रानी अहिल्याबाई होलकर अभियान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता मे जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डी पी भारती रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय की छवि चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डी पी भारती ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक महान शासक, समाजसेविका और धार्मिक नेता थीं जिन्होंने 18 वीं शताब्दी में मालवा राज्य पर शासन किया। वह अपनी बुद्धिमत्ता, न्यायप्रियता और धार्मिक सहिष्णुता के लिए प्रसिद्ध थीं,अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 में हुआ था और उन्होंने अपने पति खंडेराव होल्कर की मृत्यु के बाद मालवा राज्य की ...