मैनपुरी, मई 19 -- शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता एवं रन फॉर वुमन एम्पावरमेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके त्याग, सेवा और न्यायमूलक शासन से प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्यों और आदर्शों को रंगों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने प्रार्थना सभा में कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि वे समाज सुधारक और महिलाओं के उत्थान की प्रतीक भी रहीं। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि नारी शक्ति जब दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ती है, तो वह समाज और राष्ट्र दोनों को दिशा दे सकती है। महिला सशक्तिकरण के लिए दौड़ का आयोजन किया गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.