हरिद्वार, फरवरी 9 -- पथरी क्षेत्र के रानीमाजरा गांव में घर के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रानीमाजरा निवासी रौनक पुत्र मुनेश पाल ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली घर के नजदीक खड़ी की थी। अगली सुबह जब रौनक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेने पहुंचे तो वह मौके से गायब मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसओ-पथरी मनोज नौटियाल ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...