हल्द्वानी, फरवरी 3 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। ऊर्जा निगम की लाइनों के आधुनिकीकरण और रखरखाव कार्य के चलते मंगलवार को रानीबाग और गौलापार क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बिजलीघर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रही। छह घंटे की लंबी कटौती के कारण घरेलू कामकाज के साथ ही ट्यूबवेल नहीं चलने से पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित रही। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि बेहतर बिजली सप्लाई के लिए मरम्मत कार्य किया गया। कटौती की जानकारी उपभोक्ताओं को पहले ही दे दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...