अररिया, अप्रैल 7 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रविवार को रामनवमीं के मौके पर सोनारपट्टी स्थित साईं मंदिर प्रांगण से सांई बाबा का भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। सांई बाबा का शोभायात्रा सांई मंदिर प्रांगण से निकलकर पूरे रानीगंज बाजार का भ्रमण किया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में शोभायात्रा की समाप्ति हुई। शोभायात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। गाजे बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा में लोगों ने साईं बाबा के भक्तों पर पुष्प वर्षा भी किया। इसके बाद मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं को महाभण्डारा का प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से पप्पू मांझी, संजय महतो, सतीश कुमार, कुणाल ठाकुर, मनीष ठाकुर, डिंपल ठाकुर, सागर ठाकुर, पीयूष कुमार, शिवम कुमार, सावन कुमार, सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.