अररिया, मार्च 31 -- रानीगंज, एक संवाददाता रविवार को कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक चलने वाला चैत्री नवरात शुरू हो गया। इस नवरात्र से ही हिन्दू नववर्ष आरम्भ हो जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र में ही भगवान राम ने देवी दुर्गा की उपासना कर रावण का वध कर विजय प्राप्त किया था। प्रकृति में इस समय नए जीवन का बीज अंकुरित होने लगता है, जनमानस में एक नई ऊर्जा का संचार होने लगता है। अगले वित्तीय वर्ष की शुरुआत भी हो जाती है। चैती नवरात्र को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रानीगंज के पहुंसरा पंचायत स्थित सदियों पुरानी ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में चैती नवरात्र को लेकर तैयारी की जा रही है। दस दिनों तक होने जा रही विशेष पूजा अनुष्ठान के लिये मंदिर का रंगारोहन किया जा रहा है। वहीं मां की प्रतिमा बनाने का कार्य भी हो रहा है। इस मंदिर में माता की प्रतिमा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.