चमोली, जून 23 -- कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर जखेड़ में सड़क बदहाल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने मार्ग को जल्द दुरस्त करने की मांग उठाई है। सामाजिक कार्यकर्ता गोपी डिमरी, बीरेंद्र कुमार, पुष्कर रावत आदि ने एसडीएम को बताया कि जखेड़ गदेरे में पिछले छह वर्षों से करीब 30 मीटर हाईवे धंस रहा है। ऐसे में वाहन चालकों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि कई बार डीएम व एसडीएम के सामने तहसील दिवसों में यह मामला भी उठाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क पर बदहाल होने के कारण वाहनों के चेंबर क्षतिग्रस्त रहे हैं और साथ ही दोपहिया वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है। क्षतिग्रस्त स्थान पर बारिश का पानी वह कीचड़ जमा होने से दिक्कत और ज्यादा बढ़ जा रही है। इस स्थान पर सड़क संकरी भी है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.